Jamiat Youth Club performed excellently in the Republic Day Parade organized in Varanas

जमीअत यूथ क्लब का वाराणसी में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन

- 26 जनवरी की परेड में जमीअत यूथ क्लब बनारस की टुकड़ी ने प्रशस्ति प्रत्र हासिल किया

- जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष, महासचिव और दारुल उलूम देवबंद के मोहतमीम ने प्रसन्नता व्यक्त की

नई दिल्ली, 27 जनवरी 2024। देश के युवाओं विशेषकर मुस्लिम नौजवानों को अच्छा इंसान, अच्छा नागरिक और उनमें समाजसेवा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से गठित जमीअत यूथ क्लब ने कम समय में ही कई उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जमीअत यूथ क्लब बनारस की टीम ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपना नाम रौशन किया है। जमीअत यूथ क्लब बनारस की टुकड़ी ने पुलिस विभाग की विभिन्न टुकड़ियों के साथ पुलिस लाइन परेड में भाग लिया और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल लोगों का मन मोह लिया बल्कि प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त किया।

जमीअत यूथ क्लब बनारस के सचिव मोहम्मद रिज़वान बनारसी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अन्य टुकड़ियों की तरह हमारी 25 सदस्यीय टीम ने खालिद सईद के नेतृत्व में परेड में हिस्सा लिया। इसके साथ ही मौलाना नूरुल बशर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने आपदा प्रबंधन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जमीअत यूथ क्लब बनारस की इन प्रस्तुतियों पर आला अधिकारियों ने उसकी खूब सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री श्री अनिल राजभर थे, जबकि जमीअत यूथ क्लब से सचिव मौलाना कारी अहमद अब्दुल्ला स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

जमीअत यूथ क्लब बनारस के इस सराहनीय प्रदर्शन से देशभर में जमीअत उलमा-ए-हिंद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उसके पदाधिकारियों की ओर से बधाई दी गई है। इस अवसर पर जमीअत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद असद मदनी ने अपने संदेश में कहा कि हमें जमीअत यूथ क्लब के सचिव कारी अहमद अब्दुल्ला के माध्यम से पता चला है कि 26 जनवरी की परेड में सिविल लाइन और पुलिस परेड के साथ हमारे यूथ शामिल हुए। मैं जमीअत यूथ क्लब के पदाधिकारियों हाफिज अब्दुल्ला, रिजवान और बनारस के सभी पदाधिकारियों को विशेष रूप से बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए बहुत खुशी का अवसर है और जमीअत यूथ क्लब के युवाओं को प्रेरित करने का सुनहरा अवसर है।

दारुल उलूम देवबंद के शेख-उल-हदीस और मोहतमिम (कुलपति) हजरत मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नौमानी ने अपने संदेश में कहा कि यह बहुत खुशी का अवसर है। इंशाअल्लाह, इससे इन युवाओं का नाम रौशन होगा और उनका साहस एवं संकल्प भी बढ़ेगा।

जमीअत उलमा-ए-हिंद के महासचिव हजरत मौलाना हकीमुद्दीन कासमी ने अपने संदेश में कहा कि जमीअत उलमा-ए-हिंद के बुजुर्गों का सपना सच होता प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं, मैं बस पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं इस अवसर पर खुशी के आंसू नहीं रोक पा रहा हूं।

 

جمعیۃ یوتھ کلب کا ایک اور سنگ میل

یوم جمہوریہ تقریب بنارس کی پریڈ میں جمعیۃ یوتھ کلب کی شاندار کارکردگی، پرشستی پتر بھی حاصل کیا

صدر جمعیۃ علماء ہند، دارالعلوم دیوبند کے مہتمم و دیگر اہم شخصیات کا اظہار مسرت

نئی دہلی 27؍جنوری ء : جمعیۃ یوتھ کلب نے مختصر سی مدت میں کئی اہم سنگ میل حاصل کیے ہیں۔ اسی سلسلے کو آگے بڑھاتے ہوئے جمعیۃ یوتھ کلب بنارس کی ٹیم، بنارس میں 75ویں یوم جمہوریہ تقریب پر پولس لائن کی پریڈ میں محکمہ پولس کی مختلف ٹکڑیوں کے ساتھ شامل ہوئی اور شاندار کارکردگی کا مظاہرہ کرنے پر پرشستی پتر حاصل کیا۔ جمعیۃ یوتھ کلب بنارس کے سیکریٹری محمد رضوان نے بتایا کہ دیگر ٹکڑیوں کی طرح ہماری 25 رکنی ٹیم لیڈر خالد سعید کی قیادت میں شامل ہوئی، ساتھ ہی ساتھ 5 رکنی ٹیم نے مولانا نورالبشر کی قیادت میں ڈیزاسٹر مینجمنٹ کا پروگرام پیش کیا۔ پروگرام کے مہمان خصوصی اترپردیش سرکار کے کابینی وزیر جناب انل راجبھر تھے جب کہ جمعیۃ یوتھ کلب کے ناظم مولانا قاری احمد عبداللہ بھی پروگرام میں شریک ہوئے ۔

اس موقع پر جمعیۃ علماء ہند کے صدرمولانا سید محمود اسعد مدنی نے اپنے پیغام میں کہا کہ ہمیں جمعیۃ یوتھ کلب کے سکریٹری قاری احمد عبداللہ کے ذریعہ یہ معلوم ہوا کہ26 جنوری کے پریڈ میں سول لائن اور پولس پریڈ کے ساتھ ہمارے جوان شامل ہوئے۔ جمعیۃ یوتھ کلب کے ذمہ داروں حافظ عبیداللہ، رضوان اور بنارس کے تمام ذمہ داروں کو خصوصی مبارکباد پیش کرتا ہوں۔ انھوں نے بتایا کہ یقیناً یہ ہم سب کے لیے بہت ہی خوشی کا موقع ہے اور دیگر اضلاع میں جمعیۃ یوتھ کلب کے نوجوان اس سے حوصلہ پائیں گے اور آگے بڑھیں گے۔

اپنے آڈیو پیغام میں دارالعلوم دیوبند کے شیخ الحدیث و مہتمم مولانا مفتی ابوالقاسم نعمانی نے بھی انتہائی مسرت کا اظہار کیا ہے اور امید ظاہر کی ہے کہ اس سے نوجوانوں کی عزم و ہمت میں بھی اضافہ ہوگا۔

جمعیۃ علماء ہند کے ناظم عمومی مولانا حکیم الدین قاسمی نے اپنے پیغام میں کہا کہ میںدل کی گہرائیوں سے اس پوری ٹیم کو مبارکباد پیش کرتا ہو ں،میں اس موقع پر خوشی کے آنسو کو نہیں روک پارہاہوں۔جمعیۃ یوتھ کلب کے کمشنر مولانا کلیم اللہ قاسمی نے اپنے پیغام میں جمعیۃ یوتھ کلب کے سبھی ذمہ داروں کو مبارک باد دی۔

 

 

dwdfd

 

Jan. 27, 2024


Related Press Releases